ब्रेकिंग न्यूज़

समेकित बाल विकास सेवा विभाग ने निकाली रैली।

बीकानेर। समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग की ओर से सरकार की योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। जिला कलक्टर कार्यालय से रैली को उपनिदेशक शारदा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुपोषण को दूर करने,सही खानपान करने सहित अनेक बैनर लिये नारेबाजी कर रही थी। रैली के समापन अवसर पर बोलते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी ने सभी महिलाओं को बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं में कुपोषण को खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने भोजन फल, सब्जी, दाल, दूध दही आदि का यथासंभव उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लुपिन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मना रहा है। जिसके तहत यह रैली निकाली गई है। जिसके जरिये महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

No comments