यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन ने गायों के लिए बनाएं औषधि वाले लड्डू ।
फाउंडेशन की टीम बीकानेर ने गायों के प्राथमिक उपचार के लिए औषधि के 11किलो लड्डू बनाएं। जो पूरे सप्ताह वितरित किये जाएंगे। आज़ इसकी शुरुआत हुई जिसमें 5 किलो गुड़ व लड्डू खिलाए । जो गाय लम्पी ग्रस्त थी उनका प्राथमिक उपचार किया गया जिसमें अपनी मेडिकल किट द्वारा नीम के जल फिनाइल और फिटकरी का घोल बनाकर छिड़काव किया और दवाइयां दी और बड़े स्तर पर चारे का वितरण किया। सभी गायों का जिनका उपचार किया जाएगा उनकी सप्ताह भर देखभाल के लिए उन्हें कुमकुम का तिलक लगाया गया। जिससे यह ध्यान रहे कि इन गायों को निम्न दवाइयां दी जा चुकी है और आगे उपचार जारी रखा जा सके। इस दौरान संस्था की राष्ट्रीय उपध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज व राष्ट्रीय सह सचिव निशा पाल का विशेष सहयोग रहा इनके साथ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मधुबाला, बीकानेर ज़िलाअध्यक्ष गौरव व प्रभारी नरेश व अन्य सदस्य दिया, वेदप्रकाश, रवि और पिंकी मौजूद रहे और सभी ने गौ रक्षक बन निरंतर गौ माता की सेवा करने की ली शपथ |




No comments