ब्रेकिंग न्यूज़

.नि.शि.अ. समिति ने मनाया शिक्षक दिवस सम्मान एवं वार्षिकोत्सव समारोह)माता-पिता और गुरु का कोई विकल्प नहीं है - डॉ. विजय शंकर आचार्य

बीकानेर, 5 सितम्बर, 2022। स्वतन्त्रता प्राप्ति के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति ने आजादी का अमृत महोत्सव थीम के साथ डा. एस. राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस सम्मान एवं वार्षिकोत्सव समारोह। समारोह का शुभारम्भ डा. राधाकृष्णन की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में से.नि. उपनिदेशक मा.शिक्षा निदेशालय डा. विजय शंकर आचार्य मुख्य अतिथि के साथ समिति के संरक्षक शिवनाम सिंह, अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल तथा सचिव रामकिशोर शर्मा मंचस्थ रहे।
 इस अवसर समिति द्वारा सप्तम शिक्षक राजऋषि सम्मान वयोवृद्ध देवीलाल जोशी तथा किशन लाल गोदारा को, शिक्षक ऋषि सम्मान नारायण सिंह शेखावत, अशोक कुमार भाटिया तथा मूलचन्द सुथार को प्रदान किया गया। समारोह में ज्ञान-ज्योति स्मारिका एवं निर्देशिका-2022 के 12वें अंक का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। सम्पादक मोहन लाल जाँगिड़ ने स्मारिका के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि आचार्य ने कहा कि हमारे जीवन में अनेक विकल्प मौजुद हैं लेकिन तीन जनों का कोई भी विकल्प नहीं हैं और वे हैं- माँ, पिता और गुरु। लेकिन बदलते दौर में इनकी उपेक्षा होने के कारण समाज में विकृतियाँ पैदा हो रही हैं जो चिन्ताजनक है। शिक्षकों को और अधिक जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निर्वहन करना होगा। संरक्षक शिवनाम सिंह ने स्वतन्त्रता सैनानियों के योगदान के बारे में जानकारी प्रदान की। अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि श्रीमती मधु अग्रवाल, श्रीमती रतन सारस्वत, श्रीमती मनीषा आर्य सोनी तथा शिवनाम सिंह ने देशभक्ति तथा गुरु को समर्पित कविताओं का पाठ किया। सचिव रामकिशोर शर्मा द्वारा समिति का वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखाजोखा उपस्थित सदस्यों के सम्मुख प्रस्तुत किया। कैलाशी विजय भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती मनीषा आर्य सोनी ने किया, समापन सहभोज के साथ हुआ।

No comments