चिकित्सक शिक्षक वित्त विभाग के परिपत्र के अनुसार लेंगे घर पर मरीज देखने की फीस संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य ने जारी किए आदेश।
बीकानेर, 17 सितम्बर।सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय के सभी चिकित्सक शिक्षकों को घर पर प्राइवेट प्रैक्टिस के दौरान वित्त विभाग के परिपत्र के अनुसार फीस लेने के निर्देश दिए हैं।प्राचार्य ने बताया कि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन के निर्देशानुसार उक्त आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित करनी होगी तथा यदि इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित चिकित्सक इसके लिए जिम्मेदार होंगे।




No comments