ब्रेकिंग न्यूज़

सभी मांगें मानी: विद्यार्थियों ने अपनी पदयात्रा की समाप्त।

बीकानेर। स्कूल से शिक्षक जोड़ों की मांग को लेकर लूणकरनसर तहसील के सोढ़वाली गांव से 60 किलोमीटर का लम्बा सफर तय कर पैदल बीकानेर पहुंचे। बीकानेर पहुंच शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने पर पहले ही दिन बुधवार को बीछवाल स्थित बायोलोजिकल पार्क में बैठें विद्यार्थियों, अभिभावकों के साथ शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों का लिखित में समझौता हो गया है। लिखित समझौते के मुताबिक इनकी सभी मांगें मान ली गई है। समझौते के मुताबिक 22 सितम्बर को उनकी मांगों के अनुसार सभी पदों पर कार्मिक लगा दिए जाएंगे। उसके बाद ही स्कूल की तालाबंदी समाप्त होगी। फिलहाल लिखित में समझौता होने के बाद विद्यार्थियों ने अपनी पदयात्रा समाप्त कर दी है। गांव जाने के लिए प्रशासन की ओर से इन बच्चों के लिए दो बसों की भी व्यवस्था की गई है। वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से एडीएम ओमप्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी, एसडीएम लूणकरनसर संजीव वर्मा, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच भंवरलाल, नरपत सिंह शेखावत, रफीक गीगासर आदि प्रतिनिधि शामिल रहे।ये मानी मांगे-प्रिंसीपल व वाइस प्रिंसीपल के पद भर दिए गए है।-लेक्चरार के सभी पद पहले से भरे हुए है।अंग्रेजी, गणित व विज्ञान के द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के आदेश कर दिए गए है।-रंजीता परिहार व रमेश बीठ्ठू का डेपुटेशन रद्द कर दिया गया है।
-एक एलडीसी की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।
-ये सभी 22 सितम्बर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। उसके बाद ही स्कूल की तालाबंदी समाप्त होगी।
-इस शिक्षण सत्र के बीच में किसी भी शिक्षक का स्थानान्तरण नहीं होगा। यदि किया जाता है तो तुरंत दूसरा शिक्षक लगाया जाएगा।
-विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा करवाया जाएगा।

No comments