ब्रेकिंग न्यूज़

श्री गुरु नानक देव के 533 वे प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन श्रद्धालुओं ने शब्द कीर्तन करते हुए उत्साह से लिया भाग।


बीकानेर।गुरूनानक देव के 533 वें प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। रविवार को बीकानेर में गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर सिक्ख समाज के लोगों ने नगर कीर्तन निकाला।
यह नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचा और इसमें हजारों की संख्या में सिक्ख समाज के लोग, बच्चे और महिलाएं भी शामिल हुई। नगर कीर्तन में सिक्ख समाज के लोगों ने ‘वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतेह के जयकारे लगाए।
इस नगर कीर्तन का जगह-जगह पर विभिन्न सम्प्रदाय के लोगों और शहरवासियों ने स्वागत किया। अनेकता में एकता की मिसाल देखने को मिली। इस नगर कीर्तन का उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ाना और शांति व सद्भाव को बनाए रखना है।
गुरूनानक देव के प्रकाश पर्व पर अनेक आयोजनों की श्रृंखला में 6 नवम्बर को अखंड पाठ साहब का प्रकाश किया जाएगा। 8 नवम्बर को भोग अखंड पाठ के अलावा दीवान सजेगा व कीर्तन तथा व्याख्यान के कार्यक्रम भी होंगे। बाद में गुरू का अटूट लंगर होगा।




No comments