शिक्षा मंत्री ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन।
बीकानेर, 30 अक्टूबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन किए और प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान विप्र फाउंडेशन की देशनोक इकाई द्वारा शिक्षा मंत्री का अभिनंदन किया गया।
इस दौरान इकाई अध्यक्ष कैलाश चंद्र उपाध्याय और मीडिया प्रभारी एल एन शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान करणी मंदिर प्रन्यास के ट्रस्टी मौजूद रहे।










No comments