ब्रेकिंग न्यूज़

सभी प्रदेश, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन जोन 1 बी बीकानेर राजस्थान।


बीकानेर। अपने जोन में भगवान *परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा "अमृत भारत रथ-यात्रा"* का आप सभी की लग्न और मेहनत से बहुत ही भव्य स्वागत अभिनंदन हुआ। जिसके लिए विफा जोनल कार्यालय की ओर से आप सभी का साधुवाद आभार व्यक्त करते है।
साथ ही आह्वान करते हैं कि इसी जोश खरोश के साथ आगामी 08 जनवरी को जयपुर स्थित मेला ग्राऊंड, मानसरोवर में आयोजित *जय जय परशुराम महामहोत्सव* में अपने-अपने जिला तहसील एवं गांव शहर से अधिकाधिक बन्धुगणों को आमंत्रित करें। 
विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जिला तहसील स्तर पर मीटिंग कर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौप कर तैयारी शुरु कर दें। 
आमंत्रण पत्र अन्य आवश्यक सामग्री अपने-अपने जिला स्तर पर छपवाकर घर घर पीले चावल बांटकर आमंत्रित करने का अभियान अभी से शुरु करेंगें तो आसानी होगी। 
शुभेच्छा सहित जय जय परशुराम...

No comments