ब्रेकिंग न्यूज़

ऋषिराज भाटी की व्माति मे मेंबीकानेरमाली समाज टी-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल दो मुक़ाबले हुए।

बीकानेर। जय मेमोरियल क्लब के तत्वाधान में स्व. ऋषिराज भाटी की स्मृति में बीकानेर माली समाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के में सेमीफाइनल के दो मुक़ाबले हुए पहले मुक़ाबले में जय ऋषि क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लिया और पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 200/- रन  बनाये । जवाब में जय ज्योतिबा क्लब की टीम 20 ओवर में 195/- रन ही बना पाई । जय ऋषि क्लब ने 5 रन से मैच जीत लिया । 
जय ज्योतिबा के चेतन साँखला को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ़ मैच दिया गया।दूसरा सेमीफाइनल आर पार क्लब और जे बी आर क्लब के बीच खेला गया । जे बी आर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लिया ।और पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर  204 रन बनाए । जवाब में आर पार क्रिकेट क्लब ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । जे बी आर के ललित साँखला को शानदार बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच दिया । 
आयोजक कमेटी के विकास तंवर ने टूर्नामेंट के फाइनल मुक़ाबले की जानकारी देते हुए बताया की कल मैच सुबह 9:30 बजे जय ऋषि क्लब और आरपार के बीच खेला जाएगा । उन्होंने बताया कि आज के दोनों सेमीफाइनल यू ट्यूब पर लाइव कल फाइनल मैच यू ट्यूब पर लाइव देखने के लिए लिंक पर क्लिक की करके देखने की व्यवस्था की
https://www.youtube.com/live/uN2s11ZjC7s?feature=share आज के मुख्य अतिथि जेबीएफ डेकोर के ओनर नवीन चौहान ,पवन गहलोत ,रामगोपाल खड़गवात , राधेश्याम गहलोत, भवानी पड़िहार,प्रवीण गहलोत, भवानी गहलोत , अनूप पवॉर ,गोरधन पड़ीहार, ने दोनो मैचों के खिलाड़ियो को मोमेंटो देकर उनका मनोबल बढ़ाया ।। 

No comments