कबड्डी में परचम: बीकानेर की बालिकाओं ने 28 साल बाद जीता पदक।
बीकानेर। 32 वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता जयपुर में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में बीकानेर की बालिकाओं ने परचम फहराते हुए कांस्य पदक जीता है। बीकानेर पहुंचने पर इन विजेता बालिकाओं का जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जिला कबड्डी संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वर्ष 1994-1995 के बाद 28 वर्ष बाद अब वर्ष 2022 में बीकानेर की बालिकाओं ने यह पदक लिया है। टीम कोच मनोज कुमार आर्य ने बताया कि 28 वर्षों बाद बीकानेर जिले के लिये गौरवान्वित करनेवाला पल है। बीकानेर पहुंचने पर सलीम सोढ़ा, राजेन्द्र सिंह राठौड़, मोंटू सोढ़ा, दिलकांत माचरा, राजपाल जी कुल्हरी,रितेश कुमार,भारती पूनियां,हरीकिसन कस्वा, जिला कुश्ती संगम के सचिव पहलवान जगन पूनियां, अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के पहलवान महावीर कुमार सहदेव एवं कबड्डी समेत अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ी एवं कोच की उपस्थिति में इन बालिकाओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।




No comments