भारत जोड़ों यात्रा में बीकानेर से पहुंचे कांग्रेस के पदाधिकारी व नेता।
बीकानेर। आज से राजस्थान में भारत जोड़ों यात्रा का विधिवत् आगाज हो गया है। मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा ने राजस्थान में प्रवेश किया है। झालावाड़ में आज सवेरे 6 बजकर 11 मिनट पर यह यात्रा शुरू हुई। जहां कमलनाथ ने डोटासरा का ध्वज सौंप जिम्मेदारी दी। मध्य प्रदेश से राजस्थान में बेहत्तर राहुल गांधी की पदयात्रा व इसके बेहत्तर परिणाम देना गहलोत सरकार के लिए चुनौती है। बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है। जबकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में पदयात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नेता, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए।
दूसरी ओर बीकानेर से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी, नेता व जन प्रतिनिधि पहुंचे। इनमें नितिन वत्सस, प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र बिस्सा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र मुंड, आईटी सेल प्रदेश समन्वयक विक्रम स्वामी, सेवादल प्रदेश संघठक विमल भाटी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव उमा सुथार, जिला कांग्रेस महासचिव सुभाष स्वामी,पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिसनाराम सियाग, तोलाराम भादू, जितेंद्र कस्वां, विकास चौधरी, बाबूलाल स्वामी, आनंद जैन, हरिराम बाना आदि शामिल है।
No comments