नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न बीकानेर कार्यालय में मनाया।
City express news-बीकानेर, आम आदमी पार्टी की दिल्ली के नगर निगम चुनाव में शानदार जीत के बाद पूरे देश में आप कार्यकर्त्ताओ ने जश्न मनाया । इसी तरह बीकानेर में भी आम आदमी पार्टी कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की गई और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया पार्टी के पुनसा महाराज ने बताया कि आज की जीत जनता के विश्वास की जीत है।
कार्यक्रम मे पार्टी के ययुथ विंग के विपिन पुरोहित ने कहा- यह अरविंद केजरीवाल के सपनों की जीत है। पार्टी के रामगोपाल बिश्नोई ने कहा-दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, रोजगार पर केजरीवाल सरकार ने काम किया है।




No comments