ब्रेकिंग न्यूज़

गंगाशहर के तेरापंथ भवन में रविवार से प्रारम्भ हुआ पाँच दिवसीय विशाल नि:शुल्क एक्यूप्रेशर, सुजोक व फिजियोथैरेपी शिविर


बीकानेर, 11 दिसम्बर। गंगाशहर तेरापंथ न्यास के उपक्रम आचार्य तुलसी स्वास्थ्य निकेतन की ओर से गंगाशहर के महावीर चौक स्थित तेरापंथ भवन में पाँच दिवसीय विशाल नि:शुल्क एक्यूप्रेशर, सुजोक व फिजियोथैरेपी कैम्प का शुभारम्भ हुआ । गंगाशहर तेरापंथ न्यास द्वारा आयोजित इस शिविर में योग, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर विधि के माध्यम से अनुभवी डॉक्टरों द्वारा सभी रोगों का बगैर किसी दवा के ईलाज किया गया ।
शिविर के सम्बन्ध में गंगाशहर तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी जैन लूणकरण छाजेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर गुरुवार 15 दिसम्बर तक जारी रहेगा। यह शिविर प्रतिदिन प्रात: 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। साथ ही शिविर के उपरान्त प्रतिदिन ईलाज की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. मनीष कुमार व डॉ. आरती शिविर के दौरान शिविरार्थियों को गोला (कोडी), पेचुटी, पेसुट, नाभि टलना/खिसकना, पेट में आफरा, गैस, तेजाब, जलन, पेट टाइट रहना, भूख न लगना, पुरानी कब्ज, चिड़चिड़ापन, सुस्ती, आलस्य, पैरों में सरफें व रिलें चलना, चनक व मजरोड, कमर दर्द, काम करने में मन न लगना, माइग्रेन (बार-बार सिरदर्द), घुटनों का दर्द, शुगर (मधुमेह), दुबलापन (खाया-पिया ना लगना), बार-बार दस्त लगना, खाने के बाद पेट में मरोडे आना इत्यादि रोगों-लक्षणों की पहचान कर उचित परामर्श देंगे एवं बगैर किसी दवा के ईलाज कर रहें हैं ।डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि इस दौरान नाभि ऑयल, जॉइन्ट ऑयल, माइन्ड फ्रेश ऑयल से शिविरार्थियों को परिचित करवाया जा रहा है । साथ ही कब्ज, नींद नहीं आना, मिर्गी दौरा, लकवा (पक्षघात) जैसे रोगों का भी सफल ईलाज उपलब्ध करवाया जाएगा।

No comments