ब्रेकिंग न्यूज़

विशाल जन आक्रोश रैली में आम जनता की अधिकाधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करें: चौधरी।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बीकानेर शहर की दिनांक 15.12.2022 को 4ः00 बजे भाजपा कार्यालय गांधी कॉलोनी मैं बैठक आयोजित की गई।किसान मोर्चा शहर अध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी की अध्यक्षता में वर्तमान कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं गलत नीतियों से आम जनता त्रस्त एवं परेशान है। दिनांक 24 दिसम्बर, 2022 को एक विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कार्यकर्ताओं को आम जन सहभागिता को जोड़ने का आव्हान किया।
भाजपा बीकानेर संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम जी चौधरी ने बताया कि गत दिनांे में राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैलियों व युवा चौपालों का आयोजन किया गया। दिनांक 24 दिसम्बर को एक विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में आम जनता की अधिकाधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक मंडल कार्यकर्ता अधिक से अधिक जन संपर्क द्वारा रैली में भाग लेवें।
इस अवसर पर जिला प्रभारी ओम जी सारस्वत ने विशाल जन आक्रोश रैली में जन सहभागिता बढ़ाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने सुझाव आमंत्रित किए ताकि आम जन इस कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश दिखा सके।किसान मोर्चा शहर अध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी ने सभी कार्यकताओं का परिचय करवाया।
इस बैठक मे महामंत्री दीपक यादव, हनुमान सिंह चावड़ा, उपाध्यक्ष पूनम चंद पूनिया, बाबूलाल सैनी, जिला मंत्री कमल किशोर भांभू, मीडिया प्रभारी अखेराज पंवार, नखत सिंह राठौड़, रामचंद्र टॉक, कोषाध्यक्ष किशन प्रजापत, मंडल अध्यक्ष जय दयाल गोदारा, कैलाश जोशी, बजरंग बिश्नोई, गगन भाटी, तेजेंद्र सिंह गिल, प्रवीण राजपुरोहित, सुनील बिश्नोई, रेवंत सिंह, कमल सेन, अशोक राजपुरोहित, गोपाल चौधरी, महेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति रही।

No comments