ब्रेकिंग न्यूज़

दार्शनिकों के योगदान से ही बना भारत विश्व गुरु -डॉ अतुल कोठारी।

बीकानेर। भारत के विभिन्न दार्शनिक यथा भगवान श्रीकृष्ण,शंकराचार्य, महर्षि कपिल, गोतम पतंजलि , स्वामी विवेकानंद आदि के शिक्षा में योगदान से भारत विश्व गुरु बना l नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में हमारे देश के महान दार्शनिकों द्वारा बनाए गए सिद्धांतों को शामिल करना हम सभी के लिए गर्व की बात है । आज हम इन्हीं प्रयासों से विश्व गुरु के रूप मे उभर कर आए है यह उद्धागार शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई के राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल कोठारी जी ने कही । ‘विश्व के महान दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक एवं समाजशास्त्रियों का शिक्षा में योगदान (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विशेष संदर्भ में) विषय पर आयोजित दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज 18 दिसम्बर 2022 से बीकानेर के गजनेर रोड स्थित भवन में हुई l
कार्यक्रम के अन्तरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. राजेन्द्र कुमार श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहारी लाल बिश्नोई विधायक नोखा ने कहा कि बीकानेर को छोटी काशी की संज्ञा दी जाती है यहां की संस्कृति और संस्कार ने विश्व स्तर पर अमिट छाप छोड़ी है यहां के दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक एवं समाजशास्त्रियों की भूमिका को अगर हम नई शिक्षा नीति 2020 में अंगीकृत कर सकतें हैं ।विश्वस्तरीय संगोष्ठी में देश-विदेश से 400 शिक्षाविद् विश्व के महान् दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक एवं समाजशास्त्रियों का शिक्षा में योगदान पर अन्तरराष्ट्रीय मंथन तीन तकनीकी सत्र में किया गया।

No comments