पुरानी इमारत के जीर्णोद्धार में नगरपरिषद श्रीगंगानगर की लाचारी बनी बाधा |
श्रीगंगानगर शहर के वार्ड सं 35 भीड़भाड़ वाले प्रमुख बाजार 2-ए स्वामी दयानंद मार्ग निकट पी सी ज्वलैर्स शोरुम 79 वर्ष पूर्व निर्मित तीन मंजिला इमारत की सड़क तरफ 10 मीटर ऊंची जीर्ण-शीर्ण दीवार का जीर्णोद्धार में इसके किरायाधीन दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर दुकान सजाने के लिए शैड बढ़ाकर किये अतिक्रमण को नहीं हटाने में नगरपरिषद श्रीगंगानगर की लाचारी बाधा बनी हुई है| उपनिदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, राजस्थान सरकार बीकानेर के आदेश की लगातार अवेहलना करते हुए लंबें वर्षों तक अलग-अलग कारण और गत कुछ माह से एक कारण पर अड़िग रहते हुए आयुक्त नगरपरिषद श्रीगंगानगर पल्ला झाड़ रहा है कि बाजार में अनाप शनाप अतिक्रमण होने पर एक व्यक्ति विशेष की शिकायत से एक विशेष फुटपाथ का बढ़ा शैड अतिक्रमण हटाना असंभव है लेकिन इसके नहीं हटने से मरम्मत में सहायक पाड़ (Scaffolding) नहीं लगने से जीर्णोद्धार नामुमकिन होने पर क्षतिग्रस्त दीवार ढहने के डर से इमारत मालिक राजस्थान संपर्क पोर्टल पर सात वर्ष से अतिक्रमण हटाने का परिवाद दर्ज करवा रहा है ताकि दीवार की मरम्मत करवाकर जानलेवा हादसा का डर ख़त्म हो |
आयुक्त नगरपरिषद श्रीगंगानगर की उपर्युक्त वर्णित लाचारी एवं प्रशासनिक अव्यवस्था का सिटी एक्सप्रेस न्यूज़ में प्रमुखता से प्रकाशन व प्रसारण करवाने का श्रम करें ताकि सात वर्ष से दर्ज राजस्थान संपर्क परिवाद का निस्तारण विधिसम्मत हो सके |




No comments