ब्रेकिंग न्यूज़

माधव महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में रंगा कॉलोनी स्थित अजय मेमोरियल स्कूल में रामचंद्र पुरोहित के मुख्य आतिथ्य मे कार्यक्रम रखा गया।जिसमें जागरूकता रैली निकाली गई।साथ ही बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई।

बीकानेर।माधव महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में रंगा कॉलोनी स्थित अजय मेमोरियल स्कूल में रामचंद्र पुरोहित के मुख्य आतिथ्य मे कार्यक्रम रखा गया।जिसमें जागरूकता रैली निकाली गई।साथ ही बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। 
संस्था संरक्षिका राजेश्वरी देवी ने बताया कि बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है, ताकि लड़के और लड़की में किया जाने वाला भेदभाव खत्म हो सके। गैरकानूनी होने के बावजूद आज भी लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या के मामले काफी बढ़ रहे हैं। आज लड़कियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। शाला के निदेशक विपिन कुमार ने बताया कि 24 जनवरी के दिन ही 1966 में इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। यही वजह है कि सरकार ने बालिका दिवस मनाने के लिए इस खास दिन को चुना। आज भी काफी जगह देखा गया है कि बालिकाओं को घरेलू कामकाज तक सीमित रखा जाता है। अगर किसी परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह एक साथ दो बच्चों की पढ़ाई की खर्च नहीं उठा सकता तो हमेशा लड़की की पढ़ाई छोड़ी जाती है। भले ही वह पढ़ाई में लड़के से ज्यादा तेज हो। इस सोच का त्याग करना होगा।
संस्था के रामचंद्र ने बताया कि हमारे समाज में कई मौकों पर कन्या पूजन होता है, लेकिन बेटी पैदा होने पर कई लोगों का मुंह उतर जाता है। वहीं, बेटे के जन्म पर जश्न होता है। इसे बदलने की जरूरत है। बालक और बालिकाओं में अंतर करना विकास में बाधक है। हमें लड़कियों और लड़कों में फर्क को दूर करने के लिए आगे आना होगा, तभी बालिकाओं को सबल बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर सभी छात्राओं ने शपथ ली कि अपने परिवेश में वे कभी भी कन्या भ्रूणहत्या जैसा अपराध नहीं होने देंगी तथा सदैव जागरूकता लाने का प्रयास करेगी।कार्यक्रम राखी, उमादेवी, मंजू, ममता, दीपिका, अनु, गणेश, तनु, आदि उपस्थित थे।

No comments