जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अलवर ने जीते 36 पदक ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर। राजस्थान कराटे एसोसिएशन की तरफ से जयपुर के सवाई मानसिंह एसएसएस स्टेडियम में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कराटे एसोसिएशन के महासचिव अनिल कल्याण ने जानकारी दी कि राजस्थान के विभिन्न जिलों से करीब 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जयपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मंच पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं इस प्रतियोगिता में अलवर जिले का प्रतिनिधित्व करने पहुँचे रानी लक्ष्मीबाई मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कोच दीपक सैनी ने बताया कि अलवर से करीब 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमे कराटे प्रतियोगिता में विजयी होकर 11 स्वर्ण, 13 रजत व 12 कांस्य पदक जीतकर अलवर जिले का नाम रोशन किया। साथ ही इस प्रतियोगिता में राजस्थान पर में अलवर जिला दूसरे स्थान पर रहा जबकि जयपुर प्रथम स्थान पर रहा ।
प्रतियोगिता में एकेडमी के स्वर्ण पदक विजेता अवि, पाराशरी, दीक्षांत, चिराग, सोनाक्षी, प्रिन्स, समंग, आदर्श, विराट, अरविंद, देवांगना, ने पदक जीते। वहीं रजत पदक विजेता एंजेल, कुमकुम, मीनाक्षी, कृतिका, हिमाक्षी, परी, श्रद्धा, हरदिया, तेजश्री, अंश, निखिल, शाश्वत, गौरव, नमन ने पदक जीते और कांस्य पदक विजेता साहिल, भानु, साम्यांक, अनमोल, अंशिका, एकता, कनक, भव्य, कृतिका चौहान, चहक कांस्य और असद ने पदक जीते। जयपुर में प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद सभी खिलाड़ियों का अलवर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खेल प्रेमियों और अभिभावकों द्वारा सभी खिलाड़ियों और कोच को माला पहनाकर स्वागत किया व मिठाई खिला कर बधाई और शुभकामनाएं दी गई ।




No comments