ब्रेकिंग न्यूज़

बीडीएम अस्पताल के सामने बैंक एटीएम लूट का एक आरोपी गिरफ्तार।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।कोटपूतली पुलिस ने गत दिनों बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की लूट वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी सवाई सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर 2022 को जितेंद्र कुमावत ने मामला दर्ज करवाया कि रात्रि करीब 2 बजकर 40 मिनट पर अज्ञात चोर बीडीएम अस्पताल कोटपुतली के सामने लगे बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काउंटर तोड़कर उसमें रखे 14 लाख 95 हजार रुपए लूटकर ले गए। जिस पर पुलिस ने कड़ी मेहनत से एटीएम चोरों को गिरफ्तार किया गया। चोरों द्वारा शाहपुरा, नीमराणा, बहरोड में भी लगातार एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम देने के कारण से पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण घटना को गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश में पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डीएसटी टीम भिवाड़ी के साथ मिलकर मेवात इलाके के अपराधियों द्वारा एटीएम लूट की वारदात करना जानकारी में आया। इस पर वांछित आरोपी थाना बहरोड की टीम भिवाड़ी के साथ मिलकर तलाश करते हुए आरोपी मूरसलीम पुत्र अब्दुल करीम मेव निवासी सोलका पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

No comments