अ.भा.ते.यू.प संगठन यात्रा - ते.यू.प कोटा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वधान में
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।कोटा। दिनांक 19/02/2023 को दोपहर 2:30 बजे तेरापंथ भवन कोटा में साध्वी शासन श्री धनश्री जी आदि ठाणा - 4 के सानिध्य में अभातेयूप संगठन यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से की गई। तेयूप कोटा के सदस्यों ने विजय गीत का संगान किया। तेयूप कोटा के अध्यक्ष भाई आनंद दुगड़ व सभी सदस्यों ने पधारे हुए कोटा संभाग के प्रभारी विपिन पितलिया का स्वागत अपर्णा पहना के किया एवं अध्यक्ष ने अपने भावो से उनका स्वागत कियादऔर अभातेयुप के विविध आयामों के बारे में जानकारी दी। शाखा प्रभारी श्री विपिन जी पितिलिया ने तेयूप कोटा द्वारा इस कार्यकाल में किए गए कार्यों की और आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल के सफलतम संचालन एवं मेगा ब्लड डोनेशन ड्राईव में 50से 200 की परिषद में दूसरा स्थान पाने की खूब प्रशंसा की और आगे इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों बढ़ चढ़ के योगदान देने की बात कही और कहा परिषद को आगे भी इसी प्रकार से साल भर में नए आने वाले गतिविधियों की रूपरेखा बनाके । प्रस्तुत की। तेयूप कोटा के पूर्व अध्यक्ष महावीर हीरावत सफल मंच संचालन करते हुए कहा संगठन जो शक्ति है उसका कोई तोड़ नहीं एक अकेला व्यक्ति कुछ नही कर सकता जब तक संगठन मजबूत न हो कोई भी कार्य बिना संगठन के सफल के शिखर पे नही पहुंच सकता। भाई आनन्द ने गत वर्ष में तेयूप द्वारा किया गए कार्यों का ब्योरा दिया। कार्यक्रम में तेयूप कोटा से मंत्री कमलेश जैन, उपाध्यक्ष आशीष सुराणा,सहमंत्री पंकज जैन , अमित दुगड़ , संदीप हीरावत, जेटीएन न्यूज कोटा संभाग के विकास पारख, मेहुल बोथरा व मीडिया प्रभारी सौरव दस्साणी भी इस यात्रा के हिस्सा बने साध्वी शील यशा जी ने संगठन की महतत्वता समझाई और कहा सार संभाल से कार्य करने वालों का मनोबल प्रबल होता है! महावीर हीरावत ने सभी सदस्यों का आभार ज्ञापन किया। साध्वी श्री धनश्री जी ने प्रेरणापथेय एवं मंगलपाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ। विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी सौरव दस्साणी




No comments