ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी शिवबाड़ी मण्डल द्वारा शक्ति केंद्र संख्या 38 में प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वे संस्करण को प्रबुद्ध नागरिकों के साथ सुना।

बीकानेर, भारतीय जनता पार्टी शिवबाड़ी मण्डल द्वारा शक्ति केंद्र संख्या 38 में प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वे संस्करण को प्रबुद्ध नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर शिवबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अभय पारीक ने बताया कि व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में शक्ति केंद्र के 38 के बूथ क्रमांक 103, 104, 142 के बूथ कार्यकर्ता व बूथ के प्रबुद्ध नागरिकों ने मन की बात के 100वे संस्करण को सुना। इस अवसर पर मण्डल प्रभारी डॉ सुषमा बिस्सा, कार्यक्रम सयोजंक हिमांशु शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, पार्षद संजय गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ सयोंजक डॉ सिद्धार्थ असवाल, मण्डल उपाध्यक्ष राजेन्द्र भाटी, प्रवीण घई, अरुण चम,पूर्व पार्षद सीमा सिंह,साकेत शर्मा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला सयोंजक सुधीर केवलिया, जिला उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।इसके अलावा नारायण विहार शक्ति केंद्र में मण्डल महामंत्री अजय कसेरा,तिलक नगर में मण्ड़ल महामंत्री नरेंद्र सिंह आबड्सर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व नागरिको ने मन की बात के 100 वे संस्मरण को सुना।

No comments