सामाजिक न्याय मंत्री टीकाराम जूली ने दिखाई संवेदनशीलता, 85 वर्षीय वृद्ध महिला की शुरू कराई पेंशन, बकाया भी मिलेगी।
जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली को सोशल मीडिया के माध्यम से अजमेर से प्रकाशित एक समाचार पत्र की खबर जानकारी में आई तो उन्होंने अपने विशेषाधिकारी को अजमेर जिले के गांव बनजारी निवासी 85 वर्षीय वृद्धा गट्टू देवी की पेंशन बंद पेंशन प्रकरण की पूर्ण जानकारी लेकर पेंशन तुरंत शुरू कराने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश पर विशेषाधिकारी ने अजमेर व राज्य स्तर के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर लाभार्थी के पीपीओ नंण् को पुनः प्रारम्भ करने के लिए निर्देशित किया गया। इस पर जानकारी में आया कि पेंशनर्स द्वारा अप्रेल 2023 को जनाधार में संशोधन कराये जाने के कारण सत्यापन लंबित रहा। जनाधार टीम को यथाशीघ्र सत्यापन का कार्य पूरा करने के लिए कहा गया फलस्वरूप् लाभार्थी गटटू देवी के पीपीओ नम्बर को पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है। अब 1 मई से उन्हें पेंशन निरस्त किये जाने की दिनांक से एरियर सहित भुगतान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ऑनलाईन वृद्धा का बायोमेट्रिक नहीं होने की दशा में उनकी पेंशन रोक दी गई थी जो कि मंत्री जूली के प्रयास से वापस शुरू की गई हैं।
*जूली ने वृद्धा व उनके परिजनों से की बातचीत*
केबिनेट मंत्री जूली ने वृद्धा गटटू देवी व उनके परिजनो से फोन पर वार्ता कर पेंशन शुरू करने की जानकारी दी। वृद्धा व उनके परिजनों ने जूली का आभार जताया। जूली ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होने मंहगांई राहत शिविर की परिजनों को जानकारी दी।




No comments