ब्रेकिंग न्यूज़

कूडो मिक्स्ड मार्शल आर्ट का विशेष प्रशिक्षण शिविर पुणे मेंफिलिपीन्स के ग्रेण्ड मास्टर देंगे विशेष ट्रेनिंग।



बीकानेर। 30.04.2023 ।कूडो इन्टरनेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया तथा निपोन बुडो सुगो इन्टरनेशनल इण्डिया के द्वारा नेशनल ट्रेनिंग कैम्प 2023 तथा प्रथम कूडो नेशनल चैम्पियनशिप कप का आयोजन 1 मई से 7 मई 2023 तक नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस बॉयज् मिलिट्री स्कूल, फुलगांव हवेली पुणे में किया जा रहा है।
कूडो एसोसियेशन ऑफ बीकानेर (कैब) की सचिव सैन्सई सोनिका सैन (ब्लैक बेल्ट, जापान) ने जानकारी देते हुए बताया कि कीफी एसोसियेशन के द्वारा आयोजित इस ट्रेनिंग कैम्प में कूडो मार्शल आर्ट के नवीनतम वर्जन का प्रशिक्षण कूडो अध्यक्ष हांशी मेहूल वोरा (8th डिग्री ब्लैक बेल्ट) के निर्देशन में दिया जायेगा तथा प्रथम कूडो नेशनल चैम्पियनशिप कप 2023 में राजस्थान टीम में बीकानेर की ओर से शशि गहलोत, भव्य भारद्वाज, आयुष गोयल, संवित चन्द्रा, मोहम्मद दानिश शेख, रोहित भाटी, लक्की चांवरिया, नैतिक चांवरिया, दीपक सियाग, सुशांत अग्रवाल, तुषार कन्नोजिया, युवाराज छाछर, अंकिता मारू, गौरी भाटी मान्यता भाटी, डिम्पल मारू विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में भाग लेंगे।
इस प्रशिक्षण शिविर में फिलिपिन्स के ग्रेण्डमास्टर जेरेक्शन टोर्टल जूनियर द्वारा भारत वर्ष के 27 राज्यों के कूडो मार्शल आर्टिस्टों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। सेन्सई सोनिका सैन ने बताया कि बीकानेर से टैक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन, सेन्सई विजय सिंह, सेन्सई ब्रहमप्रकाश सर्वटे, सेम्पाई पार्थ व्यास इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

No comments