ब्रेकिंग न्यूज़

रानी लक्ष्मीबाई मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने जयपुर में 26 पदक जीते ।


जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रानी लक्ष्मीबाई मार्शल आर्ट्स एकेडमी की संस्थापक पायल सैनी ने बताया कि अलवर जिले के 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 8 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कास्य पदक जीतकर अलवर जिले ने द्वितीय स्थान पर कराटे रणभूमि चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। एकेडमी के कोच दीपक सैनी और जीत कर वापस आए खिलाड़ियों का अलवर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खेल प्रेमियों व अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर व माला पहना कर बच्चों का स्वागत किया । एकेडमी में सोहन सिंह नरुका (RAS) भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर विकास न्यास अलवर ने बच्चों को मेडल पहनाकर उत्साह वर्धन किया। सोहन सिंह नरूका ने खिलाडियों अपने राज्य में जिले का नाम रोशन करने और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दी। कोच दीपक सैनी ने बताया कि चिराग, विराट, आदर्श, मोक्षित, एकता, सावी, दार्शिक, एशनिका, ने स्वर्ण पदक जीते। सोनाक्षी, मीनाक्षी, एंजेल, पराश्री, अंशिका, कुमुद, मानविका, चारवी, नूर, हरनुर, अवि ने रजत पदक जिले और तेजश्री, देवाग्ना, आर्या भदौरिया, अमायरा गोगिया, दीक्षांत मीणा, गर्व जैन, दृश्य गुप्ता कास्य पदक जीतकर अलवर जिले का नाम रोशन किया ।

No comments