ज्ञान एवं गुणों का समवाय है आचार्य महाश्रमण साध्वी धनश्री आचार्य महाश्रमण का 62 वां जमोत्सव एवं 14 वाँ पाटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।
कोटा 30 अप्रैल । श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वाधान में गुलाबबाड़ी स्थित तेरापंथ भवन में तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण की विदुषी सुशिष्या शासन श्री साध्वी धनश्री ठाणा-4 के पावन सानिध्य में आचार्य महाश्रमण का 62 वां जन्मोत्सव एवं 14 वाँ पटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अवसर पर प्रेरक उद्बोधन में साध्वी धनश्री ने कहा कि ज्ञानभक्ति और गुणों का समवाय है महाश्रमण उन्होंने गुरुदेव के , संकल्प शक्ति के पांच सोपान के बारे में बताया ।
साध्वी सलिलयशा ने गीत के माध्यम से मंगल प्रस्तुति दी ।
महिला मंडल ने नाटिका की मंगलमय प्रस्तुति दी ।
सभा अध्यक्ष संजय बोथरा अणुव्रत समिति के मंत्री भूपेंद्र बरडिया ने अपने विचार प्रस्तुत किए ।कार्यक्रम का मधुर संचालन साध्वी विदित प्रभा ने किया ।




No comments