ब्रेकिंग न्यूज़

शिविर में हुआ खाता विभाजन, चेहरों पर लौटी मुस्कान’।

बीकानेर। राज्य सरकार की अभिनव पहल महंगाई राहत कैंप के साथ आयोजित हो रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान में आमजन के वर्षों पुराने कार्य हाथों-हाथ हो रहे हैं। इससे लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है।
इसी श्रंखला में गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ के बाडेला में आयोजित शिविर में रामगोपाल स्वामी और उसके आठ भतीजा-भतीजी पहुंचे। इनमें तीन बहिनें और पांच भाई थे। उन्होंने बताया कि ग्राम बाडेला के खसरा नंबर 316 और 585 में उनका संयुक्त खातेदारी खेत है। खाता शामिल होने से वे विभिन्न राजकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। उन्होंने खाता विभाजन के लिए आग्रह किया।
इस दौरान शिविर प्रभारी द्वारा हाथों-हाथ तमाम औपचारिकताएं करवाई गई। राजस्व कार्मिकों ने विभाजन प्रस्ताव तैयार कर तथा विभाजन मंजूर हुआ। कुछ ही घंटों में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान पाकर उनके चेहरे पर लौटी मुस्कान साफ दिख रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा संवेदनशील पहल के रूप में आयोजित किए जा रहे शिविरों को जन उपयोगी बताया और इसकी सराहना की।

No comments