ब्रेकिंग न्यूज़

महंगाई राहत कैंप योजना वरदान साबित हुई, प्रत्येक पात्र आमजन को मिल रहा है लाभ : कातेला ।


बीकानेर। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कातेला ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रदेश में महंगाई राहत कैंप लगाकर आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है 24 अप्रैल से शुरू की गई इस योजना में अब तक 1 करोड़ों से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस योजना से राजस्थान के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ मिलेगा। इस योजना से मुख्यमंत्री की यह मंशा है कि प्रत्येक 36 कौम पात्र व्यक्ति को इसका लाभ मिले। कातेला ने बताया कि इस योजना से आमजन में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। सबसे ज्यादा महंगाई राहत कैंप में 100 यूनिट बिजली योजना प्रत्येक व्यक्ति के मन भा रही है इसके साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर और राशन किट, पशु बीमा, चिरंजीव और इसमें सम्मिलित अनेक योजनाओं से आमजन को महंगाई से जरुर राहत मिलेगी। राजस्थान के पात्र लाभार्थियों के चेहरे पर आज खुशी है इस योजना के तहत राजस्थान का हर निवासी इस योजनाओं को पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

No comments