ब्रेकिंग न्यूज़

*मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर कल मंत्रालयिक कर्मचारी करेगे रक्त दान*महापड़ाव आज सोलहवें दिन भी जारी


जयपुर । 2 मई 2023।मंत्रालयिक कर्मचारियों का महापढाव आज सोलहवें दिन भी जारी रहा आज महापड़ाव स्थल पर बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सुंदरकांड के पाठ कर अपनी मांगो की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया, प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी, राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंभु सिंह राठौड़ एवं पंचायती राज विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अशोक निठारवाल , शिक्षा विभागीय संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष आनंद साध ने संयुक्त बयान जारी कहाँ कि राजस्थान के अधिनस्थ विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी पिछले 22 दिन से सामुहिक अवकाश पर रहते हुए हड़ताल पर है सामुहिक अवकाश पर रहते हुए पिछले सोलह दिन से शिप्रा पथ मानसरोवर जयपुर पर महापढाव डाल कर अपनी प्रमुख मांगो के लिए संघर्षरत है, उसके उपरांत भी सरकार द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है, जिससे मंत्रालयिक कर्मचारियों में गहरा रोष पनप रहा है । प्रदेश महामंत्री विरेंद्र दाधीच ने बताया कि कल दिनांक 3 मई 2023 को महापड़ाव स्थल पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के 72 वें जन्मदिवस पर विशालकाय रक्तदान शिविर रख कर प्रमुख मांगो की ओर ध्यान आकर्षित कराया जायेगा जिसमें हजारों मंत्रालयिक कर्मचारी भाग लेगे। 


No comments