राजस्व रिकार्ड में दुरुस्त हुआ नाम, मिली राहत।
बीकानेर। किलचू देवडा़न में प्रशासन गांवों के संग आयोजित शिविर में खातेदार सोहनलाल, आसूराम, श्रीराम, शिवराम, कानाराम कुम्हार उपस्थित हुए और बताया कि इनके संयुक्त खाते की कृषि भूमि में आसूराम का नाम आशाराम व शिवराम का नाम सेवाराम राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। ये सभी पिछले चालीस सालों से अपने नाम को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक यह कार्य नहीं हो सका था। सभी भाई यहां आयोजित कैंप कैम्प में पहुंचे और नाम दुरुस्तीकरण का कार्य प्राथमिकता से होने पर भाईयों के कैम्प में राहत मिलने पर सभी पांचों भाइयों के चेहरे खिल उठे। इनके द्वारा बताया गया कि कुछ ही समय में काम हो गया तो राहत की सांस ली।




No comments