ब्रेकिंग न्यूज़

शहीद मेजर पूर्ण सिंह की पुण्यतिथि पर 30 नवंबर को श्रद्धांजलि सभा।

बीकानेर, बीकानेर के वीर सपूत शहीद मेजर पूरन सिंह की 58 में पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देने हेतु 30 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे मेजर पूर्ण सिंह सर्किल पर बीकानेर के विभिन्न संस्थाएं, पूर्व सैनिक संस्थाएं, एनसीसी कैडेट, स्काउटिंग के छात्र व बीकानेर के गणमान्य लोग उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु उपस्थित रहेंगे, गौरव सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल हेम सिंह शेखावत बताया कि इस अवसर पर गौरव सेनानी संगठन के पदाधिकारी व सदस्य तथा पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के सदस्य तथा सेना के अधिकारी एवं सैनिको के साथ-साथ बीकानेर के राजनीति से जुड़े महानुभाव भी उपस्थित रहेंगे ।

No comments