बूथ- बूथ घूम वोटिंग स्थलों का लिया जायजा कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल ने, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, जनता का माना आभार, दिया धन्यवाद
बीकानेर। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व राज्य विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हो रहे मतदान को लेकर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत एवं उनके मुख्य चुनाव अभिकर्ता विकास तंवर ने शनिवार को पूर्व विधानसभा के बूथों पर घूम-घूम कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। साथ ही बूथों की व्यवस्था और बूथ में बैठे कार्यकर्ताओं से मतदान की जानकारी ली। इस मौके पर यशपाल गहलोत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लडऩे में विश्वास रखते हैं। इसलिए किसी प्रकार की कोई भी घटना के बारे में जानकारी मिलने पर उद्वेलित ना हों, विवेक से काम लें। कार्यकर्ताओं को फेक समाचार देकर भडक़ाना और बरगलाने का काम भी किया जाएगा। लेकिन हमें विचलित नहीं होना है। कर्तव्य पथ पर अडीग रहकर चुनाव को चुनाव के तरीके से लडऩा है। यशपाल गहलोत और विकास तंवर ने पूर्व क्षेत्र के हर बूथ से दो सौ मीटर की दूरी पर टेबल लगाकर बैठे कार्यकर्ताओं का भी उत्साहवद्र्धन किया। मतदाताओं का जताया आभार बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित पूर्व क्षेत्र के मतदाताओं का आभार माना और अब तक दिये गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यशपाल गहलोत ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह, मेहनत और लगन से कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया उसके लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। सरकारी स्कूल में डाला वोट विकास तंवर ने बताया कि इससे पूर्व सुबह यशपाल गहलोत ने अपनी धर्मपत्नी प्रेमलता गहलोत के साथ जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी हॉस्पिटल के पास सरकारी स्कूल में अपने मत का प्रयोग किया और सभी से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मत का प्रयोग करने की बात कही




No comments