पंडित श्री योगेन्द्र कुमार दाधीच की अगवाई में मतदाता जागरूकता अभियान में बीस हज़ार पेम्पलेट , बैनर , जागरूकता रथ , शपथ आदि से लोकतंत्र के पर्व में राष्ट्रीय कर्तव्य के अन्तर्गत निभाईं जा रही ही महत्वपूर्ण सहभागिता
बीकानेर।राष्ट्रीय कर्तव्य के निर्वहन की श्रृंखला में निर्वाचन आयोग व ज़िला निर्वाचन कार्यालय द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागी बनते हुवे पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच (अधिष्ठाता श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ , अधिष्ठाता व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति व सनातन सार्वभोम महासभा , राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा , राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ) की अगवाई में सघन जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है ।
लोकतंत्र को मज़बूत करने व निर्वाचन आयोग के शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य में योगदान देने के उद्देश्य से प्रथम चरण में बीस हज़ार पेम्पलेट , सौ बैनर बनवाये गए है साथ ही ई रिक्शा वाहन द्वारा भी मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है इस हेतु वाहन को मतदाता जागरूकता रथ के रूप में सजाया गया है पेम्पलेट घर घर बाँटे जा रहे है इसमें सभी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलवाई जा रही है ।
ज़िला कलेक्टर एवम् ज़िला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई इस ज़िम्मेदारी व इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में रुचि रखने वाले सभी महिला पुरुष से अवश्य जुड़ने का आह्वान भी किया जा रहा है ताकि मतदाता जागरूकता अभियान में सभी की सहभागिता बने ।




No comments