युवा विकास केन्द्र के तत्वावधान में सात दिवसीय हैरिटेज फेस्ट 2023 त्रिपुरा के स्वामी विवेकानंद मैदान अगरतला में आयोजित किया गया।
बीकानेर।युवा विकास केन्द्र के तत्वावधान में सात दिवसीय हैरिटेज फेस्ट 2023 त्रिपुरा के स्वामी विवेकानंद मैदान अगरतला में आयोजित किया गया। जिसमें राजस्थान टीम का नेतृत्व करने वाले मोहन लाल ने बताया कि भारत की राष्ट्रीय एकता, शांति, सद्भाव और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु हैरिटेज फेस्ट आयोजित हुआ जिसका शुभारंभ त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. मनिक शाह ने किया। सात दिवसीय इस फेस्ट में भूटान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और नेपाल के साथ भारत के 24 राज्यों के युवा कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्वज शिष्टाचार, राज्य की अमूल्य धरोहर के बारे अपनी समझ को कुशल बनाया है। राजस्थान की टीम का नेतृत्व मोहन लाल ने किया और बताया कि राजस्थान की गौरवमयी सांस्कृतिक विरासत के बारे विस्तार से जानकारी दी। वहीं राजस्थान टीम में कुल 15 स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। इस फेस्ट में वेदप्रकाश, कबीर, श्रवण कुमार, हरेंद्र, हरिराम, सुमन, पलक, संतोष, पिंकी, जगदेव, कपिल, संतोष नायक, किशोरी लाल, श्रवण कुमावत, रामनारायण हिस्सा लेने गए थे। राजस्थान टीम वापस पहुंचने पर बीकानेर में सभी का स्वागत किया गया।




No comments