सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद बीकानेर पुलिस अलर्ट वांछित लोगों को किया राउंड अप
बीकानेर।श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद पूरे राजस्थान में लगातार सतर्कता बरती जा रही है। बीकानेर के हार्डकोर क्रिमिनल हिस्ट्री सीटर रोहित गोदारा द्वारा गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लिए जाने के बाद बीकानेर की पुलिस भी काफी सतर्क हो गई है। बीकानेर पुलिस ने रोहित गोदारा के लगभग 75 गुर्गों को राउंडअप किया है, इनमें से अधिकांश जेल में पहले से ही बंद है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी तेजस्वीनी गौतम ने बताया कि हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि हत्यारे बीकानेर जिले की सीमा में है, इसके बावजूद ए श्रेणी की नाकाबंदी कर दी गई है और रोहित गोदारा के गांव कर्पूरीसर का निरीक्षण किया। इसके अलावा रोहित गोदारा के माता-पिता से भी बातचीत की गई। उनके माता-पिता का कहना था कि उनका अब रोहित गोदारा से कोई संबंध नहीं है।




No comments