ब्रेकिंग न्यूज़

फीट इंडिया वीक’’ कार्यक्रम में सैंकड़ों विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योग एवं संगीतमय ध्यान का अभ्यास *योग से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा- योग गुरू शर्मा।

बीकानेर। फीट इंडिया वीक कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को स्टेशन रोड़ स्थित शहीद मेजर पूरण सिंह फोर्ट स्कूल सभागार में योग एवं ध्यान का सत्र आयोजित हुआ, जिसमें फोर्ट स्कूल के साथ-साथ राजकीय सादुल स्कूल एवं राजकीय जैल वैल स्कूल के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने योग सत्र में भाग लिया। फोर्ट स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजय सांखला ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोडा रहे।कार्यक्रम में योग गुरू दीपक शर्मा ने सैंकड़ों छात्र-छात्राओं को सूर्यनमस्कार, एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति बढ़ाने वाली विभिन्न यौगिक क्रियाओं जिसमें सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्द्धचक्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ-साथ संगीतमय ध्यान का अभ्यास करवाया, उन्होंने कहा कि योग एवं ध्यान के नियमित अभ्यास से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोडा ने कहा कि योग संपूर्ण विश्व को भारत की अमूल्य देन है, योग हमें अनुशासन सिखाता है, विद्यार्थियों को नियमित अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सकें। डाॅ. अमित पुरोहित ने विद्यार्थियों को आने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए नियमित दिनचर्या एवं संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सीडीईओ कार्यालय से गोविंद नारायण श्रीमाली, योग शिक्षक गोविंद ओझा, डाॅ. अमित पुरोहित, सादुल स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल पंवार, जैल वैल स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष तंवर, सईद अहमद, मीनाक्षी खत्री, ईश्वर दयाल के साथ ही कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

No comments