ब्रेकिंग न्यूज़

दलहन अनुसंधान संस्थान द्वारा महिला किसानों के लिए कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।


बीकानेर।भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, बीकानेर द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत महिला किसानों के लिए कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम 23.02.2024 को आयोजित किया गया I इस अवसर पर बीज व छोटे कृषि औजारों का वितरण भी किया गया I कार्यक्रम में क्षेत्रीय दलहन अनुसंधान केंद्र, बीकानेर के प्रभारी डॉ सुधीर कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बनवारी लाल, मूंगफली क्षेत्रीय निदेशालय के प्रभारी डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ राजेश बिश्नोई कृषि वैज्ञानिक (प्रसार), डॉ रामलाल, डॉ ललित और डॉ मोनिका ने महिला किसानों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की I इस अवसर पर दलहनी फसलों जैसे चना, मूंग, मोठ, ग्वार आदि की उन्नत खेती व उन्नत किस्मों की जानकारी दी I इसके साथ ही जैविक खेती के बारे में भी जानकारी दी गई I मूंगफली निदेशालय के डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने मूंगफली की उन्नत किस्मो और वैज्ञानिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी I कार्यक्रम में डॉ राजेश विश्नोई ने अनुसूचित जाति उपयोजना के बारे में किसानों को जानकारी दी I क्षेत्रीय दलहन अनुसंधान केंद्र, बीकानेर के प्रभारी डॉ सुधीर कुमार ने महिला किसानों को कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने की सलाह दी जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके I बारानी क्षेत्रों में महिला किसानों की आय बढ़ाने के लिए वर्तमान में उपलब्ध सभी कृषि तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी गई I इस कार्यक्रम में ग्वार की RGC-1033 किस्म का वितरण किया गया I इसके साथ महिलाओं के लिए छोटे कृषि औजारों (चोसंगी, जेई, दंताली, फावड़ा, कुल्हाड़ी, दरांती, बेलचा, कस्सी व भोळो) का वितरण किया गया I इस कार्यक्रम में पांच गांवो की ५० से ज्यादा महिला किसानों ने भाग लिया I अंत में भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया I

No comments