ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दिया सीकर की विंटेज कार को बेस्ट प्रेक्टीकल विंटेज कार का अवॉर्ड।


सीकर।राजपूताना ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब और पर्यटन विभाग राजस्थान की ओर से विंटेज और क्लासिक कारों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पिछले 25 वर्षों से चली आ रही है। यह विंटेज कार रैली जय महल पैलेस जयपुर में 24 व 25 फरवरी 2024 को आयोजित की गई जिसमें पूरे भारत से 120 विंटेज कारें 1913 से 1965 के वर्ष की कारों ने भाग लिया ईसमें शेखावाटी बेल्ट में सीकर शहर से संजय कुमार मोदी की कार 96 वर्ष पुरानी फोर्ड कम्पनी का ए मॉडल ने भाग लिया और दर्शकों को यह कार काफी पसन्द आई। इस कार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बेस्ट पेक्टीकल विंटेज कार का अवार्ड दिया। यह कार 1928 का मॉडल है और देखने में आज की नई कारों को पीछे छोड़ देती है। संंजय कुमार इस कार को फुली मेंटेन रखते है और एग्जीबीशन में भाग लेते हैं। इसके अलावा 25 फरवरी को इनका रोड शो हुआ जिसने लोगों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया। इस रोड शो में संजय कुमार की कार ने भी भाग लिया और सक्सेसफुल ड्राईव रही। इस ड्राईव में रतनलाल मोदी, कान्ता देवी मोदी, अमन मोदी, तरीन मोदी साथ रहे।

No comments