खत्री पंजाबी (अहमदपुर) पंचायत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
बीकानेर।खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत की ओर से 25 फरवरी 2024 रविवार को गीता मंदिर कमला कॉलोनी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज में प्राइमरी से लेकर एमबीबीएस डिग्री सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में चयन आदि का प्रतिभाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
समाज के वरिष्ठ वृद्धजनों का भी माल्यार्पण व शॉल पहना कर सम्मानित किया गया सर्वप्रथम आगुंतक अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सरस्वती वंदना की तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, चुटकुले आदि प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन नारायण दास अनेजा, श्याम सुंदर अनेजा, अशोक अनेजा, ओमप्रकाश अनेजा शेखर इछपुल्याणी, किशन अनेजा, नवीन वाधवा, मुकेश, पवन गांधी, पूरन अनेजा ,जगदीश वाधवा आदि द्वारा किया गया मंच का संचालन व संस्कृति कार्यक्रम श्रीमती ज्योति वाधवा के निर्देशन में हुआ।




No comments