चारण को सौंपा चौथी बार दवा प्रतिनिधि संघठन जिला सचिव का पदभार
बीकानेर।दवा प्रतिनिधी संघठन के बीकानेर जिला सचिव सवाई दान चारण ने बताया कि आज दिनांक 25-फरवरी-2024 को दवा प्रतिनिधी साथियो का वार्षिक सम्मेलन सिद्ध धर्मशाला में समपन्न हुआ । इस अवसर पर राजस्थान मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रजनटेटिव युनियन के वाइस प्रेजिडेंट व राज्य CSC कन्वेनर संजय माथुर व स्टेट वर्किंग कमेटी मेम्बर सुनील गहलोत ने सभा को सम्बोधित किया व सविस्तार संगठनात्मक चर्चा की । जिला सचिव कॉम. सवाई दान चारण ने वार्षिक गति-विधियों का विवरण सविस्तार सबके सामने प्रस्तूत किया तथा मनोज गहलोत ने कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट से आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तूत किया ! राज्य CSC कन्वेनर ओर वाइस प्रेजिडेंट कॉम. संजय माथुर जी ने सबके समक्ष सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एक जुटता दिखाने का आग्रह करते हुए संघठनात्मक कई पहलुओं पर सविस्तार चर्चा की Iइसके तत्पश्चात नई कार्य कारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सहमती से पुनः कॉम. सवाई दान चारण को जिला सचिव ओर कॉम.धीरज सिंह को कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया । साथ ही कॉम.नावेद, कॉम. सावन कुमार और कॉम. रेहान को सह सचिव के पद के लिए चूना गया । CSC कन्वेनर बीकानेर कॉम. मनोज गहलोत ओर जॉइंट CSC कन्वेनर कॉम. सय्यद ताहिर को चुना गया । इस वार्षिक आम सभा मे 150 से अधिक दवा प्रतिनिधी साथियो ने भाग लेकर संघठन को नई ऊँचाईयों पर पहुँचाने का संकल्प लिया ।




No comments