ब्रेकिंग न्यूज़

02 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार।


बीकानेर।रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु काचीगुडा-लालगढ-काचीगुडा एवं सिकन्दराबाद-उदयपुर-सिकन्दराबाद साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार। 1. गाडी संख्या 07053/07054, काचीगुडा-लालगढ-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में काचीगुडा से दिनांक 04.05.24 से 29.06.24 तक (09 ट्रिप) एवं लालगढ से दिनांक 07.05.24 से 02.07.24 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। 
2. गाडी संख्या 07123/07124, सिकन्दराबाद-उदयपुर-सिकन्दराबाद साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में सिकन्दराबाद से दिनांक 30.04.24 से 25.06.24 तक (09 ट्रिप) एवं उदयपुर से दिनांक 04.05.24 से 29.06.24 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। 

No comments