23 अप्रैल सुबह पहुंचेंगे सालासर बालाजी पैदल श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ । तोलाराम मारू श्रीडूंगरगढ़ सालासर बालाजी पैदल यात्रियों संघ कल सुबह पहुंच कर बाबा के दर्शन कर धोक लगायेंगे। 22 अप्रैल को सालासर बालाजी पैदल यात्री संघ के अध्यक्ष रामवतार पाडिया ने बालाजी की जोत की। तत्पश्चात् डूगर बालाजी के दर्शन किए।
अरिहंत आसोपा आनन्द पुरोहित पारीक अध्यक्ष रामवतार पाडिया उपाध्यक्ष हंसराज आसोपा कोषाध्यक्ष मनोज नारायण पारीक ने बताया कि भक्तों में बहुत उत्साह है।जोत के बाद आरती की गई तथा बालाजी के भजनों का कीर्तन नाचते कूदते हुए किया।
श्रद्धालु भक्त संजय मोहता अरिहंत पारीक अविनाश पारीक अमित पारीक आदि ने जोत आरती भजनों में उल्लास से भागीदारी निभाई।जिसके साक्षी रहे अनेकों ग्रामीण व श्रद्धालूओं ने आयोजन की प्रसन्नता व्यक्त की।




No comments