5 मई को "तीर्थंकर भगवान महावीर सम्मान" से अलंकृत होंगे भीखम चंद पुगलिया l
श्रीडूंगरगढ़ । तोलाराम मारू lमहापुरुष समारोह समिति श्री डूंगरगढ़ द्वारा तीर्थंकर भगवान महावीर सम्मान समारोह 5 मई को तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा ) में आयोजित होगा । संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि भगवान महावीर के विचारों को सार्थक करने एवं समाजहितार्थ कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान व्यक्तित्व के धनी श्री भीखमचन्द पुगलिया को सम्मान से अलंकृत किया जाएगा । भीखम चंद पुगलिया की धर्मपत्नी सुशीला देवी भी धर्मपरायण महिला है।
जो विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में मुख्य पदाधिकारी है।कार्यक्रम संयोजक निर्मल पुगलिया ने बताया सम्मान समारोह की अध्यक्षता- डॉ गुंजन सोनी प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर, मुख्यअतिथि देशनोक नगरपालिका अध्यक्ष- ओमप्रकाश मूंधड़ा , विशिष्ट अतिथि- डा नवरंग लाल महावर प्रोफेसर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर, मुख्यवक्ता- पदम कुमार रायजादा प्रधान न्यासी श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी विद्यालय सोसायटी कोलकाता होंगे । कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर मंत्री सुशील सेरडिया, तुलसीराम चोरड़िया, विजयराज सेवग, विजय महर्षि, ललित बाहेती, वरिष्ठ पत्रकार अशोक पारीक, सुरेश भादानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

No comments