ब्रेकिंग न्यूज़

जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

 श्रीगंगानगर 24 अप्रैल ।श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सत्संग भवन में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमे सवा घंटे राम नाम का कीर्तन एवं सत्संग किया गया। उसके पश्चात गुरु अर्जुन दास जी ने फू्रट मेवा मिक्स वेज केक काटा गया और हनुमान जी को रसभरी, मिल्क केक, कचोरी लड्डू का भोग लगाकर संगत में प्रसाद वितरण किया गया। श्री गुरू अर्जुन दास जी द्वारा सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाइयां शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद प्रदान किया कि आई हुई संगत की प्रभु मनोकामनाएं पूर्ण करें। जिस तरह से हनुमान जी की प्रीति राम जी के चरणों से है और सदैव जन कल्याण के कार्यों में लगे रहते हैं। वैसे ही सबके हृदय में राम जी का वास हो और सभी जन सहयोग के कार्य करते रहे और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

No comments