ब्रेकिंग न्यूज़

587 वा लंगर लगाया गया। लंगर मे पुलाव व लस्सी का वितरण किया गया।


श्री गंगानगर  l6 मई, , श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सत्संग भवन में रविवार को 587 वा लंगर लगाया गया। लंगर मे  पुलाव व लस्सी का वितरण किया गया। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल,कोर,अनुज मल्होत्रा,पडित नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबडा,एमडी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, अभिषेक, कमलजीत भुल्लर, नवनीत मलोट, मिकी ,सुमन, साहिल, देवेंद्र, संजु, यशपाल, पुनम, छिद्र पाल, जस्नकोर, कमलजीत सिंह, विडंग महेंद्र भटेजा,  व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन मन से सेवा दी। 
श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा अपने आशीर्वचन में कहा गया कि "हम जब कोई भी कार्य करने की सोचते हैं या किसी का भला करने की सोचते हैं तो तो पहले विचार मन में आता है कि लोग सुनेंगे तो कया होगा, वो सुनेंगे तो क्या होगा। चार लोग सुनेंगे तो क्या कहेंगे?’ ये चार लोग हैं किधर, आज तक तो मिले नहीं! आपको मिले क्या?इनसे मिलना है....कह दूंगा कि जो कहना है एक बार मेँ ही कह दो! ताकि ये टेंशन मिटे कि क्या कहेंगे? क्या कहेंगे?
हां कया होगा, क्यु होगा, कैसे होगा!" कहने का अभिप्राय है कि हमें दूसरों की परवाह किए बिना अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर कदम बढ़ाते रहना चाहिए।" समाज कल्याण में राष्ट्रीय निर्माण कार्य में अपना योगदान देते रहना चाहिए ईश्वर हम सबको सद्बुद्धि दे  l

 

No comments