गर्मी में AC को भी फेल कर देगी ये 2 करोड़ की पेंटिंग, देखते ही मिलेगा सुकून! इतने दिन में हुआ तैयार l
NEWS BY NEWS 18 rajasthan
बीकानेर:- आमतौर पर आपने कई तरह की पेंटिंग देखी होगी. लेकिन आज आपको एक ऐसी पेंटिंग के बारे में बताएंगे, जिसको देखकर आप तपती धूप में भी ठंडक जैसा महसूस करेंगे. बीकानेर स्थापना दिवस पर लग रहे पांच दिवसीय उछब थरपण कार्यक्रम में एक ऐसी पेंटिंग लगी हुई है, जो गर्मी में ठंडक दिलाती है. साथ ही इस पेंटिंग की कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे. इस पेंटिंग की कीमत दो करोड़ कीमत बताई गई है.तनाव से दिलाएगा छुटकारा कलाकार मुकेश जोशी ने लोकल18 को बताया कि वर्तमान मोबाइल का युग है l
इसमें बच्चे अपनी पढ़ाई और लोग अपने काम से मानसिक तनाव की ओर जा रहे हैं. तनाव को कम करने के लिए रंगों के माध्यम से एक अनोखी पेंटिंग बनाई है. इस पेंटिंग में पीछे बहुत चमकीले कलर दिए गए हैं. बादल बनाए गए हैं, जो चंचलता लाते हैं. वहीं बादलों को देखकर खुशी महसूस होती है. बादल को देखकर मन में उत्साह और उमंग का संचार होता है. इसके अलावा चित्र को सुंदरता के साथ सजाया गया है. पत्तों का रंग हरा होता है और हरा रंग शांति का प्रतीक होता है.पेंटिंग देख भूल जाएंगे तनाव राजस्थान की तपती धूप में हरा रंग देखकर बहुत सुकून मिलता है. इसके साथ ही पेंटिंग में पहाड़ भी दर्शाए गए हैं. पहाड़ से आम जीवन को दर्शाया गया है l
वे बताते हैं कि इस पेंटिंग को ध्यान से देखेंगे, तो वर्तमान दु:ख और मानसिक तनाव को भूल जाएंगे. पेंटिंग के रूप में यह एक यंत्र है, जो मानसिक तनाव को दूर करता है. इस पेंटिंग के सामने बैठकर मेडिटेशन करके सुकून महसूस करेंगे. इस पेंटिंग में जो भी रंग भरे गए हैं, उससे सुकून महसूस होता है.पेंटिंग बनाने में लगे 3 माहइस पेंटिंग को देखकर कई लोगों ने इसको महसूस किया है l

.jpg)





No comments