विशेष जागरूकता शिविर का होगा आयोजन।
बीकानेर, 14 फरवरी। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन 18 फरवरी को किया जाएगा।जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र को महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा ने बताया कि औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी के लिए डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित,
आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत विशेष यह शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों को उद्यम की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण व आधुनिकीकरण के लिए विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं संबंधी प्रावधान से संबंधित जानकारी दी जाएगी। शिविर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

.jpg)

No comments