ई-नाम के माध्यम से कृषक उपहार कूपनों की खण्ड स्तरीय लॉटरी जारी।
बीकानेर, 6 मार्च। कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) के सभागार में गुरुवार को कृषि विपणन विभाग खण्ड-बीकानेर के क्षेत्राधिकार की मण्डी समितियों द्वारा ई-नाम के माध्यम से जारी कृषक उपहार कूपनों की खण्ड स्तरीय लॉटरी निकाली गई।
कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक दयानंद सिंह ने बताया कि लॉटरी में 50 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार कृषि उपज मण्डी समिति, सुजानगढ के चैनाराम, 30 हजार रुपए का द्वितीय पुरस्कार कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज), बीकानेर के तोलाराम तथा 20 हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज), बीकानेर के मदनलाल भादू के नाम से निकला।

.jpg)








No comments