ब्रेकिंग न्यूज़

सीमावर्ती क्षेत्र के युवको को सीमा सुरक्षा बल द्वारा राष्ट्र सेवा से जोडने हेतु आवाहन।

बीकानेर।सीमा सुरक्षा बल सीमाओ की सतर्क निगरानी व सुरक्षा के साथ साथ सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को सशस्त्र बलों, सेना एवं पुलिस बल में सेवा देने हेतु प्रोत्साहित भी करती है। इसी के तत्वाधान में श्री अजय लुथरा, उप महानिरीक्षक, सैक्टर मुख्यालय बीकानेर के मार्गदर्शन में श्री प्रभाकर सिंह, कमाण्डेंट, 140वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय युवको को विविध सशस्त्र बलों, सेना एवं पुलिस बल में भर्ती हेतु जागरूकता हेतु त्रिदिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रावला तहसील में 20 से 25 अभ्यार्थी को शारिरिक दक्षता, लेखन इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे युवा अभ्यार्थी आसानी से उक्त परीक्षाओं को पास कर सके। इस कार्य में श्री विवेक कुमार शर्मा, सहायक कमाण्डेंट, 140वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल एवं उनकी टीम (जिसमे निरीक्षक मदन लाल, मुख्य आरक्षक (नर्सिंग असिस्टेंट) खयाली राम, आरक्षक भास्कर राभा एवं आरक्षक अमित कुमार शर्मा शामिल है) गाँव वालो के बीच में जाकर युवको को प्रशिक्षण दे रहे है।
इस आयोजन से स्थानीय लोगो में काफी हर्ष व्याप्त है साथ ही लोगो ने इस बात की सम्भावना भी जताई है कि सीमा सुरक्षा बल के इस कदम से स्थानीय युवा नशाखोरी के दुर्वेशन से बचेगें तथा साथ ही समाज के सर्वागीण विकास में अपना योगदान करेगे। सीमा सुरक्षा बल भविष्य में भी इस तरह से ही स्थानीय युवको को विविध सशस्त्र बलों, सेना एवं पुलिस बल में भर्ती हेतु जागरूकता अभियान चलाती रहेगी।

No comments