ब्रेकिंग न्यूज़

श्री दलजीत सिंह चौधरी, आईपीएस, डीजी बीएसएफ का 11 सितंबर 2025 को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान का दौरा।

बीकानेर।दिनांक 11 सितंबर 2025 को, श्री दलजीत सिंह चौधरी, आईपीएस, डीजी बीएसएफ के बीकानेर पहुंचने पर उनकी अगवानी श्री एम एल गर्ग, महानिरीक्षक राजस्थान फ्रंटियर , श्री हेमंत शर्मा महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री अजय लूथरा उप महानिरीक्षक बीकानेर तथा श्री कामेंद्र सागर पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने की इस दौरान डी जी बी एस एफ ने वर्तमान में बीकानेर जिले की अंतराष्ट्रीय सीमा के हालात की चर्चा की तत्पश्चात डी जी बी एस एफ ने 1044 आर्टिलरी रेजिमेंट के वार्षिक कोर्स शूटिंग और बीएसएफ आर्टिलरी गन की लाइव फायरिंग देखने के लिए महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर, राजस्थान का दौरा किया। वहां पहुंचने पर उनका स्वागत ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह चीमा (सेवानिवृत्त), डीआईजी/कमांडर (आर्टिलरी) ने एमएफएफआर पर किया डीजी बीएसएफ ने गन पोजीशन पर उपलब्ध सैनिकों के साथ बातचीत की और उनके कर्तव्यों के प्रति उनके समर्पण और प्रयास की सराहना की। डीजी बीएसएफ आगे ओपी प्वाइंट गए जहां उनको एमएफएफआर पर जानकारी दी गई। बीएसएफ आर्टिलरी गन की लाइव फायरिंग द्वारा लक्ष्यों को बेअसर करने के लिए सामरिक स्थिति के अनुसार विभिन्न शूट किए गए, जिसके बाद न्यू जेनरेशन इक्विपमेंट और प्रोजेक्ट शक्ति पर ब्रीफिंग तथा उनका प्रदर्शन किया गया। डीजी बीएसएफ ने बताया कि स्थापना के बाद से बीएसएफ आर्टिलरी अपने आदर्श वाक्य "लक्ष्य, निश्चय, विजय" पर खरी उतरी है और सेना के साथ उत्कृष्ट तालमेल और सहज एकीकरण प्रदर्शित किया है और हमेशा अपनी योग्यता साबित की है, 
श्री चौधरी डीजी बीएसएफ ने बीएसएफ आर्टिलरी के सभी प्रयासों की सराहना की और सभी बीएसएफ आर्टिलरी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। डीजी बीएसएफ ने फायर पावर प्रदर्शन के आयोजन के लिए 1044 बीएसएफ आर्टिलरी रेजिमेंट की सराहना की। इस दौरे के दौरान श्री अजय लूथरा डी आई जी बीकानेर एवं श्री वी एम सिंह डी आई जी, प्रधान स्टाफ अधिकारी भी रहे ।डी जी बी एस एफ ने वापस बीकानेर पहुंचने पर मेजर जनरल श्री दीपक श्योराण GOC से मुलाकात कर विभिन्न सुरक्षा एवं सामरिक दृष्टिकोण पर चर्चा की गई इस दौरान ड्रोन गतिविधियों के बढ़ने एवं उनके रोकने के उपायों पर भी गहन मंथन किया गया ।

No comments