ब्रेकिंग न्यूज़

टैलेंट शो “बीकानेरी कलाकार सीज़न-4” का ऑडिशन रविवार 7 सित. को।

बीकानेर।तेजी से बदलते बीकानेर में सबसे बड़ा टैलेंट शो “बीकानेरी कलाकार सीज़न-4” का आयोजन किया जा रहा है। इसका ऑडिशन 7 सितबर को होगा। इसे लेकर आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपिका बोथरा एवं श्री राजीव व्यास ने पत्रकारों से चर्चा की तथा इस आयोजन की रूपरेखा के बारे में बताया।बोथरा ने कहा कि बीकानेर कला और संस्कृति का गढ़ रहा है, और अब यहाँ से भारत के टैलेंट को नया मंच मिलने जा रहा है। “बीकानेरी कलाकार सीज़न-4” का भव्य आयोजन इस बार और भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इस टैलेंट शो का मुख्य उद्देश्य देशभर से कलाकारों को जोड़ना है। विजेता कलाकार को ₹1,00,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 7 सितम्बर 2025 स्थानः मिलेनियम होटल, नोखा रोड, बीकानेर समयः प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक। 
यह आयोजन Padam Group of Companies एवं Bikaji द्वारा प्रायोजित (Sponsored) है, जो कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमेशा अग्रसर रहते हैं।बीकानेरी कलाकार टीम ने सभी प्रतिभागियों और कला-प्रेमियों से इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने की अपील की है।

No comments